Skip to main content

शिखा शर्मा

तेरा इश्क़ झूठा था
डूब कर इश्क़ के समन्दर में
गोता खाकर निकल गया
तेरा इश्क़ झूठा था
वादे करके मुकर गया

इश्क़ क्या है
तूने ही मुझे बताया था
दिन में बेचैनी और रातों में जगाया था
मेरा लहू पीकर
तेरा तो रूप-रूप निखर गया
तेरा इश्क़ झूठा था
वादे करके मुकर गया

बेवफाई की फुंहकार से
तूने इतना ज़हर उगल दिया
घूंट पी-पीकर मेरा बदन नीला पड़ गया
इश्क़ के सपनों का
वो हर मीठा लम्हा गुजर गया
तेरा इश्क़ झूठा था
वादे करके मुकर गया

बात किए बगैर तब
नहीं होती थी रात
कसमें खाई कितनी
नहीं छोड़ूगा तेरा साथ
मेरी पाक मोहब्बत से अब तू कितना बिफर गया
तेरा इश्क़ झूठा था
वादे करके मुकर गया

तू अब भी नहीं कहता कि मैं बेवफा हूँ
तेरे साथ हर घड़ी हर दफा हूँ
लौटा सके तो लौटा दे
जो मेरा सब कुछ बिखर गया
तेरा इश्क़ झूठा था
वादे करके मुकर गया

Comments

Popular posts from this blog

मेरा उसको चाहना सबसे बड़ी भूल थी................. प्यार तो मेरा ऐसा था यार कि हर हाल में वो मुझे कबूल थी..................
तेरी हर हकीकत जानते हुए भी मैंने तुझे चाहा था .............. क्या कमी हुआ मेरे इश्क में जो तुझे तो बस जाना था................
कुछ तो तन्हाई की रातों में सहारा होता, तुम न होते न सही... ज़िक्र तुम्हारा होता।